बागपत, अक्टूबर 20 -- Bagpat News: बागपत। कोताना गांव में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर प्रमोद को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। महिला के प्रेमी ने नलकूप पर किसान की शराब में नशे की गोली मिलाई। इसके बाद बोतल से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और शव घसीटकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। कोताना गांव निवासी 48 वर्षीय प्रमोद पुत्र मांगेराम रविवार रात गांव में ही चल रही रामलीला देखने घर से निकले थे, लेकिन वह देर रात घर नहीं लौटे। यह भी पढ़ें- इश्क में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने बनाया खौफनाक प्लान, नशीली शराब पिलाई फिर बोतल मारकर दी हत्याखेत में मिला प्रमोद का शव सोमवार सुबह परिजनों ने प्रमोद की तलाश शुरू की। प्रमोद के छोटे भाई विनोद ने बताया कि उसका बेटा शिवम अपने...