Bagpat News: खाना बनाने के विवाद में भाई को हमला कर किया घायल
बागपत, अगस्त 3 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे की काशीराम कॉलोनी में खाना बनाने के विवाद में भाई ने भाई को ही हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे दिल्ली ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे की काशीराम कॉलोनी में दो भाई निक्की और विक्की रहते हैं। उनके माता-पिता का स्वर्गवास हुआ हो चुका है। रविवार शाम दोनों भाइयों में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें विक्की ने निक्की पर हमला कर दिया। उसने कांच के बड़े टुकड़े से उसके पेट में भी प्रहार किए। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: वाद-विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी पर मुकदमा उपचार के लिए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निक्की की नानी कृष्णा ने कोतवाली में विक्की के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.