Bagpat News: खानापूर्ति करने आई नगर पालिका की टीम को लोगों ने घेरा
बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: बागपत। शहर में अवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। दिन प्रतिदिन शहर में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। हिंसक कुत्तों के काटने के चलते शहर में कई लोग जान से हाथ धो बैठे हैं। बीते सप्ताह भी पुराना कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोर शाहिद की पागल कुत्ते के काटने से दर्दनाक मौत हो गई थी। उसके बावजूद नगर पालिका बागपत के कान पर जू नहीं रेंग रही है। शहर में नगर पालिका का कुत्तो को पकड़ने का अभियान सिर्फ कागजों पर चल रहा है और नगर पालिका के कर्मचारी 14 लाख रुपए की कुत्तों के पकड़ने की गाड़ी लेकर खानापूर्ति कर रहे हैं। शनिवार को अर्जुनपुरम मौहल्ले के लोगों ने इस खानापूर्ति करने गई नगर पालिका की टीम की पोल खोल दी। 11 खतरनाक कुत्ते सामने खड़े होने बावजूद केवल एक कुत्ते को पकड़ने से लोग बिफर गए। उन्होंने नगर पालिका की टीम से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.