Bagpat News: खाद की दुकानों पर छापेमारी, पीओएस मशीन से स्टॉक का किया मिलान
बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: खेकड़ा। खाद की कालाबाजारी और निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को टीम ने खेकड़ा नगर में आधा दर्जन खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान यूरिया और डीएपी के स्टॉक की जांच कर पीओएस मशीन में दर्ज मात्रा का भौतिक स्टॉक से मिलान किया गया। जांच में सभी दुकानों पर स्टॉक सही मिला, जबकि अभियान की सूचना से कुछ दुकानदारों में खलबली मची रही। गेहूं और सरसों की बुवाई के चलते इन दिनों किसान खाद की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में खाद की उपलब्धता बनाए रखने, कालाबाजारी रोकने और किसानों को निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने दुकानों पर खाद के स्टॉक और अभिलेखों की जांच की। टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.