Bagpat News: खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना, फसलों में घुसने लगा पानी
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बागपत। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से बागपत में यमुना और हिंडन नदी एक बार फिर से उफान पर है। मंगलवार की शाम यमुना नदी में 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसकी आमद होने के साथ ही बागपत में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जिसके चलते यमुना का पानी किसानों की फसलों में घुसने लगा है। वहीं, हिंडन नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जिससे किसानों की नींद उड़ी हुई है। उन्हें खून पसीने से तैयार फसलों के बर्बाद होने का डर सता रहा है। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते हथनीकुंड बैराज पर क्षमता से अधिक पानी का स्टॉक हो गया है। पानी के स्टॉक को कम करने के लिए यमुना और हिंडन नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। गत दिवस यमुना नदी में शाम के समय 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.