Bagpat News: क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों में टकराव, धमकी और मारपीट का आरोप
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय किन्नरों ने दूसरे क्षेत्र के किन्नरों पर उनके इलाके में जबरन प्रवेश कर बधाई वसूलने, विरोध करने पर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। सोमवार शाम स्थानीय किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वर्षों से सभी किन्नरों के कार्यक्षेत्र तय हैं। इसके बावजूद दूसरे क्षेत्र के कुछ किन्नर उनके इलाके में जबरन बधाई मांग रहे हैं। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। तहरीर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे देसी कट्टे वाले वीडियो का भी उल्लेख किया गया है। स्थानीय किन्नरों का कहना है कि यह वीडियो कई वर्ष पुराना है, लेकिन मौजूदा विवाद से जोड़कर उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.