बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। हॉस्पिटल और क्लीनिक पर चलने वाली दवाओं की मोनोपॉली अब खत्म होगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलने वाली है। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक भी इस फैसले से खुश हैं। उनका मानना है कि बागपत में बड़े पैमाने पर मोनोपॉली का दवा बाजार है। ये मरीजों की कमर तोड़ रहा था। अब औषधि विभाग इसकी जांच शुरू करेगा। शासन को लगातार मिल रही शिकायतों में था कि मरीज डॉक्टर्स को क्लीनिक या हॉस्पिटल दिखाने के लिए जाता है, तो पर्चे पर वो दवाएं लिखी जाती हैं, जो केवल निश्चित स्थान पर मिलती हैं। ये दवाएं मेडिकल पर नहीं थीं। इन दवाओं के रेट भी काफी अधिक होते हैं। वहीं, मरीज को अलग कंपनी की सेम दवाएं बाजार में चौथाई दर पर प्राप्त हो जाती हैं। स्थिति ये थी कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट फीके हो गए। मोनोपॉली इस कदर हाबी है, जो करोड़ों के का...