बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को छात्र परिषद के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन हुआ। जिसमें नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोट्र्स कैप्टन, हाउस कैप्टन सहित छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, दीप्ति, सूबेदार हरताज सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव तोमर अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. जेसी जोस, प्रबंधक सिस्टर शीना व उप प्रधानाचार्या सिस्टर अमला ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। नवीन छात्र परिषदके पदाधिकारियों को पद की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन, ईमानदारी, सेवा-भाव और नेतृत्व क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन ...