बागपत, अक्टूबर 29 -- Bagpat News: नाजिम आजाद बागपत। गांव हजूराबाद गढ़ी के किसानों ने क्रय केंद्र की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दस किलोमीटर दूर स्थित क्रय केंद्र को गांव में स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे हजूराबाद गढ़ी के किसानों ने बताया कि गांव का क्रय केंद्र दस किलोमीटर दूर है। संकरे रास्ते और क्रय केंद्र दूर होने के कारण कई बार सड़क हादसों में गांव के किसान घायल हो चुके हैं। बताया उनके गांव का क्रय केंद्र बृजनाथ पुर से हटाकर किनौनी चीनी मिल में स्थांतरित कर दिया गया था। जिसके कारण हजूराबाद गढ़ी के किसानों को दौराला चीनी मिल क्रय केंद्र पर गन्ना डालना पड़ रहा है। जोकी गांव से करीब दस किलोमीटर दूर है। बताया कि क्रय केंद्र दूर होने के कारण गांव के 125 किसान प्रभाव...