Bagpat News: कोर्ट मेरिज करने वाले प्रेमी जोडे को गांव से निकल जाने का फरमान
बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक-युवती के कोर्ट मेरिज करने और आकर गांव में ही रहने को लेकर युवती के परिजनों ने पंचायत बैठा दी। पंचायत में पंचों ने युवक के परिजनों से युवक-युवती को गांव से बाहर जाकर रहने का फरमान सुना दिया। इसके लिये युवक के परिजनों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी होने से इंकार किया है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक गांव की युवती को लेकर कुछ महीने पहले फरार हो गया था। दबाव पड़ने पर करीब एक सप्ताह के बाद युवक के परिजनों ने युवती को वापस लाकर परिजनों को सौप दिया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे गांव से बाहर रिश्तेदारी में रहने के लिए भेज दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही युवक युवती को लेकर वहां से भी लेकर फरार हो गया था। इसके बाद दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.