बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: श्री 1008 दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर ग्राम कोताना में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शांतिनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रथयात्रा में भगवान श्रीजी को भव्य रथ पर विराजमान किया गया। चंवर ढुलाते इंद्र स्वरूप श्रावकों की उपस्थिति और रथ की भव्य सजावट आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। बैंड-बाजों पर जैन भजनों की धुनों के बीच युवाओं ने भक्तिभाव से नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण जिनेंद्र प्रभु की भक्ति में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ से विश्व में शांति, सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रथयात्रा में गूंजा जयघोष, दिया जैन समाज का संदेश रथयात...