बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बागपत। पीईटी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। कई अभ्यर्थी एडमिट कार्ड की त्रुटि के चलते परीक्षा से वंचित हो गए तो कुछ अभ्यर्थियों की राह में बागपत-मेरठ हाइवे का रूट डायवर्जन बाधा बन गया। रूट डायवर्जन के चलते वे गांवों के रास्ते पर भटकते रहे। जिसके चलते उनकी परीक्षा छूट गई। रविवार को जनपद के 10 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा संपन्न हुई। सुबह की पाली में अभ्यर्थियों की केंद्र पर एंट्री सुबह नौ बजे शुरू हो गई थी। जिसके चलते गैर जनपदों के अभ्यर्थियों को सुबह पांच बजे ही परीक्षा केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ी। वे समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंच भी जाते, लेकिन बागपत-मेरठ हाइवे पर किया गया रूट डायवर्जन उनकी राह में रोड़ा बन गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: पीईटी परीक्षा: कड़ी सुरक्षा-व्यवस्थ...