Bagpat News: कैंटर से कुचलकर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम
बागपत, जुलाई 4 -- Bagpat News: बागपत। फैजपुर निनाना गांव में शुक्रवार सुबह दुकान से टॉफी लेकर घर लौट रही ढाई वर्षीय बच्ची को कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बच्ची के पिता ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। फैजपुर निनाना गांव में रहने वाले साहिब ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह मजदूरी करने चला गया था। उसकी ढाई वर्षीय बेटी सुनाया अपनी बड़ी बहन विनाया के साथ दुकान पर टॉफी लेने गई थी। टॉफी लेते ही सुनाया सड़क की तरफ दौड़ पड़ी। विनाया ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया। तभी वहां से गुजर रहे कैंटर ने उसे कुचल दिया। इससे सुनाया की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने फोन कर बच्ची के परिजनों को बताया। वहीं कैंटर को एक तरफ खड़ा करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए जांच शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.