बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बड़ौत। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 66,825 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हसनपुर निवासी मो. आमिर पुत्र अब्दुल रसीद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जाएगी और इसके लिए केवाईसी अपडेट करनी होगी। आरोप है कि ठग ने मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया स्वरूप: धोखाधड़ी के वे तरीके जिनकी जानकारी हर भारतीय के लिए आवश्यक है ओटीपी साझा करने के बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 66,825 रुपये की ऑनलाइन...