Bagpat News: केमिकल वेस्ट में लगाई आग, धुएं से दम घुटने पर मची अफरा तफरी
बागपत, अक्टूबर 8 -- Bagpat News: बागपत। निवाड़ा गांव की इंदिरा कॉलोनी के एक प्लॉट में डंप किए गए केमिकल के खाली कट्टों और वेस्ट में अराजक तत्वों ने बुधवार को आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। कॉलोनी में धुआं फैलने से लोगों का दम घुटने से सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां संचालित होती हैं। इनमें कई तरह का केमिकल प्रयोग किया जाता है। इनमें कुछ फैक्ट्रियों के संचालक अवैध रूप से रात में अपनी इकाइयों से निकला केमिकल वेस्ट और खाली कट्टे इस प्लॉट में फेंक देते हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: केमिकल वेस्ट में लगाई आग, धुएं से दम घुटने पर मची अफरा तफरीआग का कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.