Bagpat News: केमिकल के खाली कट्टों ओर वेस्ट मेटेरियल में लगी आग, मचा हड़कंप
बागपत, अक्टूबर 7 -- Bagpat News: बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव की इंदिरा कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली पड़े प्लॉट में डंप किए गए केमिकल के खाली कट्टों और वेस्ट में अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और कट्टों में लगे केमिकल के कारण हवा में काला और बेहद जहरीला धुआं फैलने लगा। कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र धुएं के घने आगोश में समा गया, जिससे आसपास रहने वाले कॉलोनीवासियों का जीना मुहाल हो गया। केमिकल के जहरीले और विषैले धुएं के कारण इंदिरा कॉलोनी के निवासियों को आंखों में तेज जलन, गले में खराश और सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ा। हवा में फैली घुटन से घबराकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। कॉलोनी में काफी देर तक अफरा-तफरी और खौफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.