बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: खेकड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में मंगलवार रात खेकड़ा का बाजार कृष्ण भक्ति में डूब गया। गांधी प्याऊ पर आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने श्रीकृष्ण और श्रीराम को समर्पित भजनों की ऐसी सुरमयी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। भजनों के बीच पूरा बाजार राधे-राधे के जयघोष से गूंजता रहा। कस्बे के ठाकुर द्वारा मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ समिति पदाधिकारी जितेंद्र सिंघल ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भक्ति रस का आनंद लिया और धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में विनोद कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, आदर्श गुप्ता, संदीप गुप्ता, तरुण गुप्ता, पुनीत शर्मा, कुनाल सिंघल, धैर्य गुप्ता समे...