Bagpat News: कूलर चोरी करने वाले को पकड़कर पीटा
बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के मवीकलां गांव में दिन-दहाड़े दुकान से कूलर चोरी करते युवक को दुकानदार और आसपास के लोगों ने दबोच लिया। जिसके बाद लोगों ने चोर की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर कूलर बरामद किया है। क्षेत्र के मवीकलां गांव में सत्यप्रकाश पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम भीकमपुर जागीर, थाना रजपुरा जनपद संभल का गोदाम है। बताया कि गोदाम से एक कूलर चोरी हो गया था। आसपास के लोगों ने कूलर चोरी करने वाले युवक को दबोच लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई की गई और फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया चोर बागपत शहर का रहने वाला सोहिल है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया कूलर भी बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.