Bagpat News: कुरड़ी गांव में भव्यता के साथ निकली भगवान अजितनाथ की रथयात्रा
बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: बड़ौत। कुरड़ी गांव में रविवार को श्री 1008 भगवान अजितनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित इंद्रध्वज महामंडल विधान के धार्मिक कार्यक्रमों के बाद निकली रथयात्रा में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रथयात्रा से पहले मंदिर में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा, श्रीजी का पूजन और आरती की गई। इसके बाद लकी ड्रॉ के माध्यम से रथयात्रा के लिए विभिन्न पात्रों का चयन किया गया। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य कैराना के मोनू जैन को मिला, जबकि सारथी के रूप में सुखपाल जैन चुने गए। कुबेर इंद्र की भूमिका विनय जैन को मिली। वहीं छपरौली के प्रमोद जैन को महेंद्र इंद्र और कैराना के दीपक जैन को सनत इंद्र बनने का अवसर प्राप्त हुआ। चयनित पात्रों को जैन समाज के गणमान्य लोगों ने माल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.