बागपत, जुलाई 20 -- Bagpat News: कुरड़ी गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के आदेश पर सीडीओ ने जिला आबकारी अधिकारी और सिंचाई खंड बड़ौत के एक्सईएन को जांच सौंपी थी। लंबी जांच के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। जांच में अनियमितता सामने आई है। जांच अधिकारियों ने बताया कि तालाब की खुदाई एवं सफाई ठेकेदार के बिल पर डाली गई दिनांक से प्रतीत हुआ कि दिनांक बाद में डाली गई है। पोर्टल पर अपलोड किए गए बिल पर दिनांक अंकित नहीं मिली। ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा स्वीकार किया गया भूमि संरक्षण विभाग द्वारा बनाए गए तालाब के फोटो त्रुटिवश अपलोड किए गए। बताया गया कि तालाब की खुदाई एवं सफाई की गई, लेकिन निरीक्षण में पाया कि तालाब गंदी से अटा हुआ था। प्रधान और सचिव ने अपनी बातों के समर्थन में कोई फोटोग्...