बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: दाहा। दाहा बरनावा मार्ग से कंकर खेड़ा अपने गांव लौटे रहे बाइक सवार दंपति शाहजहांपुर के निकट आवारा कुत्तों के हमले से गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए मेरठ भिजवाया। दाहा बरनावा मार्ग पर शाहजहांपुर के निकट सोमवार शाम बाइक सेमेरठ कंकरखेड़ा अपने गांव जा रहे दंपति सुरेशपाल व उसकी पत्नी राखी पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक गिरने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को किसी तरह उपचार के लिए मेरठ भिजवाया। बताया गया कि ग्रामीण सड़क किनारे मृत पशु डालते है जिस कारण आवारा कुत्तों का समूह हर समय वहीं रहता है और दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों पर हमला करते रहते है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं...