Bagpat News: कुत्तों के हमले में हिरण घायल
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत। चंदायन गांव की आबादी में मंगलवार को जंगल से भटककर एक हिरण आ गया। आबादी में घुसते ही कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल हिरण को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और उसकी जान बचाई। गौरव बैसला, प्रिंस आर्य, जग सिंह और जगमोहन सहित अन्य ग्रामीणों ने हिरण को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने गांव में एक पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका प्राथमिक उपचार भी कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने संतनगर नर्सरी स्थित वन विभाग के कर्मचारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी गांव पहुंचे और घायल हिरण को अपने साथ नर्सरी ले गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि हिरण का उपचार किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.