Bagpat News: कुत्तें और बंदरों के हमले बढ़े, लोगों में खौफ
बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में कुत्तों के हमला करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं बंदर भी राह चलते लोगों पर हमला बोल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बढ़ते मामलों के बीच लोग कुत्ते व बंदरों को पकड़वाकर आबादी से दूर छुड़वाने की मांग कर रहे हैं। वहीं जिम्मेदार अफसर इस ओर बेपरवाह बने हैं। जिलेभर में गांव की गलियों से लेकर आम रास्तों और सुनसान जगहों पर कुत्तों के झुंड घूमते हुए देखे जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों पर कुत्तों के हमले के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कुत्ते लोगों पर हमला कर जख्मी कर रहे हैं। वहीं बंदरों के हमला करने के मामले भी एकाएक बढ़ गए हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले मरीजों की भीड़ इसके चलते बढ़ रही है। जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.