Bagpat News: कुंडल लूट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: दाहा। टीकरी-बराल मार्ग पर शिक्षिका के साथ हुई कुंडल लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए कुंडल बरामद किए है। सटेड़ी थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर निवासी शिखा त्यागी पत्नी प्रशांत त्यागी ने दोघट थाने पर एक सप्ताह पूर्व तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह टीकरी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल से छुट्टी के बाद टीकरी स्टैंड की तरफ पैदल जा रही थी तभी एक बाइक सवार युवक ने बराबर में आकर बाइक रोकी तथा कान के कुंडल खींच लिए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान कर आरोपी विकास पुत्र कंवरपाल निवासी टीकरी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: मंदिर से लौट रही महिला के कुंडल नोचकर भागे बदमाश यह भी पढ़ें- Noida News: महिला के गले से मंगलसूत्र छीना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.