Bagpat News: कीटनाशकों के प्रयोग से चारा जहरीला, पशु हो रहे बांझ
बागपत, अगस्त 7 -- Bagpat News: बागपत। फसलों में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक का इस्तेमाल इंसान ही नहीं पशुओं के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। चारे से प्रोटीन, खनिज और विटामिन खत्म हो रहे हैं। ऐसा चारा खाकर दुधारू पशु बांझ हो रहे हैं। पिछले एक साल की बात करें, तो बांझ पशुओं की तादाद सात हजार के पार पहुंच गई है। प्रजन्न के लिए सही मात्रा में कार्बोहाइट, प्रोटीन, खनिज पदार्थ, विटामिन एवं पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन फसलों में रसायनिक उर्वरक और कीटनाशक के इस्तेमाल से पोषक तत्व खत्म हो रहे हैं। खनिज तत्वों और जिंक की कमी से पशु गर्भित नहीं हो पाते। चारे में विटामिन-ए- विटामिन डी, फास्फोरस, कापर, आयरन, काबोल्ट, आयोडीन, सेलेनियम की भी मात्रा घट गई है। जिसके चलते पशु बांझ हो रहे है। बता दें कि पिछले एक साल के भीतर जिलेभर के सात हजार से अधिक पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.