बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: बागपत। जिले में अलग-अलग गांवों में किसान और फल विक्रेता को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार। दोनो को 10-10 इंजेक्शन लगाकर जान बची है। सांप के डसने की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए थे। बड़का गांव निवासी फल विक्रेता अनस अपने गांव में मंगलवार शाम को आम के बाग में जा रहा था। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया। उस दौरान तो अनस को कुछ पता नहीं चला, लेकिन जब घर पहुंचा तो हालत बिगड़ गई। परिजन उसे किसी झाड़ फूंक करने वाले के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन उसे आराम लगने के बजाए उसकी और ज्यादा हालत बिगड़ गई। बुधवार की सुबह परिजनों ने अनस को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत जांच कराकर उपचार शुरू कर दी। एंटी स्नेक वेनम के 10- इंजेक्शन लगाए गए, जिससे उसकी ...