Bagpat News: किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, किशोर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक किशोर प्रियांशु मंगलवार रात अपने चाचा के घर सोया हुआ था। परिजनों ने बताया कि रात से ही उसके गले और पेट में दर्द की शिकायत की थी। बुधवार सुबह करीब छह बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे टटीरी स्थित डॉ. हिमांशु आर्य के पास उपचार के लिए ले गए। चिकित्सक ने उसे दवाइयां और इंजेक्शन देकर घर भेज दिया। कुछ समय बाद किशोर की हालत फिर बिगड़ने लगी। परिजन उसे सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.