बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। निवाड़ा गांव की परशुराम कॉलोनी में सोमवार को किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के लोग खेतों पर गए थे। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परशुराम कॉलोनी में एक मजदूर परिवार रहता है। सोमवार सुबह परिवार के लोग बेटी को चाय बनाने के लिए कहकर पास ही के खेत में भिंडी तोड़ने गए हुए थे। घर पर किशोरी और उसकी छोटी बहन थीं। बताया गया कि किसी बात को लेकर किशोरी ने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: किशोरी का घर में फंदे से लटकता मिला शव कुछ देर बाद छोटी बहन ने उसे देखा तो उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर उसका छोटा भाई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को फ...