Bagpat News: किराना की दुकान से आटा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
बागपत, अक्टूबर 5 -- Bagpat News: बागपत। रटौल के बाजार में सोमवार को एक चोर किराना की दुकान से आटे की बोरी चोरी कर ले गया। यह घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देते हुए चोर को पकड़ने की मांग की। रटौल निवासी प्रवेज की पीरजियान मस्जिद में किराना की दुकान है। प्रवेज ने बताया कि वह दुकान से मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। इस बीच एक चोर दुकान पर किसी को न देख घुस गया और आटा से भरी बोरी चोरी कर ले गया। प्रवेज ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। उसने पास की ही दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो चोर आटे की बोरी ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी चोरी का वीडियो पोस्ट किया है। वहीं पुलिस से चोर को गिरफ्तार करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.