बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: हिंडन नदी पर स्थाई पुल के निर्माण के लिए चिरचिटा सहित आस पास के ग्रामीण धरने पर बैठ गए। बारिश में भी ग्रामीणों ने धरनास्थल को नहीं छोड़ा है। ग्रामीणों का कहना है जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी की जाएगी। चिरचिटा-किनोनी हिंडन नदी के पुल से पिछले पंद्रह दिनों में डूबकर हुई दो मौत के चलते ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है की जब तक प्रशासन नदी पर स्थाई पुल और मृतको के परिजनों को उचित मुवावजा नहीं देगा तब तक धरना जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Meerut News: जर्जर पुल के निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू धरने में पहुंचे केडवा के अजय नम्बरदार ने कहा जरूरत पड़ी तो सभी मिलकर भूख हड़ताल भी करेंगे। संदीप उर्फ़ बादल प्रधान ने कहा कि दो जनपदों को जोड़ने...