Bagpat News: कार सवारों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर किया हमला
बागपत, नवम्बर 6 -- Bagpat News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेर सिंह गुर्जर पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। हरियाणा में शादी समारोह से घर लौटते समय हूटर बजाती सफेद स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हमलावरों ने उन्हें कार से बाहर खींचने का भी प्रयास किया। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाघू निवासी शेर सिंह गुर्जर पुत्र जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन नवंबर की रात करीब दस बजे हरियाणा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी स्कॉर्पियो कार से घर लौट रहे थे। गौरिपुर मोड़ से गांव जाने वाले ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.