बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। सरूरपुर गांव के गुफा मंदिर मेले के चलते लागू किए गए रूट डायवर्जन के दौरान नैथला मोड़ के पास कार सवारों ने जमकर हंगामा किया। निर्धारित रूट से जाने के बजाय कार सवारों ने जबरन निकलने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो कार सवार अभद्रता पर उतर आए। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं, कार सवारों ने सफेदपोश लोगों के नाम लेकर पुलिसकर्मियों को धमकाया और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। बताया गया कि गुफा मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया हुआ था। इसके तहत अलग-अलग मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि मेले में आने वाले ...