Bagpat News: कार खेत में पलटी, बच्ची सहित 7 घायल
बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: बालैनी(बागपत)। दत्तनगर मार्ग स्थित मंदिर के समीप शनिवार को बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद जनपद के खिंदौडा गांव निवासी अरशद शनिवार को परिवार के साथ कार में सवार होकर सराय कस्बे में रिश्तेदारी में गमी में जा रहा था। बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर मार्ग स्थित मंदिर के पास कार के सामने अचानक बाइक आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार अरशद, हमीदा, अनिशा, असलम, आमना, शबाना और बच्ची फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को कार से निकाला। इसके बाद सभी बालैनी के हॉस्पिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.