बागपत, जुलाई 4 -- Bagpat News: दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा के पास बाइक सवार दो युवकों की बाइक सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। घायल युवकों को पुलिस ने उपचार के लिए बिनौली सीएचसी भेजा जहां से उन्हें मेरठ रैफर कर दिया गया। जिसमें एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ौत-बुढाना मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे आरिफपुर खेड़ी निवासी विश्वास व निशांत बाइक से बुढ़ाना की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे दाहा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा है। जहां से घायल विश्वास को मेरठ मेडिकल रैफर कर दिया गया जबकि निशांत को परिजन दिल्ली उपचार के लिए ले गए। मेरठ ले जाते समय विश्...