Bagpat News: कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी करता आरोपी दबोचा
बागपत, सितम्बर 18 -- Bagpat News: खेकड़ा। हसनपुर मसूरी गांव में घर के सामने खडी कार का शीशा तोड कर सामान चोरी करने का प्रयास किया गया। पीडित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीडित संजय कुमार ने गुरूवार को कोतवाली में बताया कि रात में उसकी कार घर के बाहर खड़ी थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने का प्रयास किया। कार का सायरन बजाने पर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। संजय कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कोतवाल आशीष पुनिया ने बताया कि आरोपीय के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.