बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: बागपत जिले के 60 ग्राम सचिवों विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई और तीन माह से वेतन रोका हुआ है। इसके विरोध में ग्राम सचिवों ने कार्य बहिष्कार करते हुए विकास भवन में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी जब तक दोनों मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- प्रतिकूल प्रविष्टि पर भड़के ग्राम सचिव, डीपीआरओ कार्यालय कब्जायावेतन रोकने का कारण पांचवें और 15वें वित्त आयोग से मिले अवशेष बजट को खर्च न करने पर डीपीआरओ रमेश चंद गुप्ता ने ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किया गया था। उसके साथ ही विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे डाली। मंगलवार को इसका ग्राम सचिवों ने विरोध करते हुए डीपीआरओ के कार्यालय पर कब्जा कर लिया था। तभी आंदोलन की शुरुआत कर दी थी। बुधवार को विकास भवन ...