Bagpat News: कार्तिक पूर्णिमा: हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में लगाई आस्था की डुबकी
बागपत, नवम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को यमुना नदी किनारे हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान किया और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। सूर्य को जल देकर घर में सुख स्मृद्धि की कामना की। विधि-विधान के जरिए दीपदान किया। वहीं, यमुना नदी किनारे लगे मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। पुलिसकर्मी गोताखोरों के साथ अलर्ट नजर आये। एएसपी ने घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। जिलेभर में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। काफी लोग गंगा मईया में स्नान करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे, तो हजारों की तादार में श्रद्धालुओं ने बागपत ओर काठा के घाटों पर पहुंचकर यमुना मईया में आस्था की डुबकी लगाई। यह भी पढ़ें- Rampur News: कार्तिक पूर्णिमा पर ग्राम कूप में उमड़ी श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.