Bagpat News: कांशीराम ने शोषितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया जीवन: धर्मवीर
बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: तहसील परिसर में शुक्रवार को बहुजन नायक कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन संघर्षों और आदर्शों को याद किया। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। देश व समाज के उत्थान में उनका योगदान अतुलनीय है। महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार ने उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांशीराम जी ने बहुजनवाद का ऐतिहासिक सिद्धांत दिया। वे जीवनभर बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर के पदचिह्नों पर चले। कार्यक्रम में मोहित चौहान, एडवोकेट वेदपाल पंवार, आनंदपाल तोमर, मोहित चौहान, हरेंद्र सिंह, निखिल पोरिया, विकास तोमर और सागर तोमर समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mathura New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.