Bagpat News: कांशीराम कॉलोनियों में गंदगी का अंबार, जहरीले जीवों से दहशत
बागपत, जुलाई 6 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत की कांशीराम कॉलोनियों में रहने वाले परिवार इन दिनों गंदगी, दुर्गंध और बदहाल सफाई व्यवस्था के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। बड़ी घास, झाड़ और ओवरफ्लो नालों में सांप समेत दूसरे जहरीले जीव पनप रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी की अधिकांश नालियां कूड़े-कचरे से पूरी तरह जाम हैं। इसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। जगह-जगह फैली बदबू और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि उनके लिए बनाए गए पार्क की हालत भी बेहद खराब है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: कादरीगेट क्षेत्र में नालों की सफाई अधूरी पार्क में चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.