Bagpat News: कांवड़ शिविर के बाहर खडे किशोर को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत
बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेड़की गांव के पास लगे कांवड़ शिविर के बाहर खड़े 10 वर्षीय किशोर को अज्ञात कार ने कुचल दिया। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही हादसे में इकलौते बेटे की मौत होने की जानकारी मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की सहायता से कार का पता लगाने में जुटी है। खेड़की गांव निवासी रामकुमार अपने पड़ौसियों के साथ मिलकर प्रतिवर्ष कांवड़ शिविर लगाता है। इस बार भी उसने कांवड़ियों की सेवा के लिए गांव के बाहर शिविर लगाया हुआ था। बताया जाता है कि शनिवार की सायं करीब तीन बजे रामकुमार का इकलौता बेटा कार्तिक घर से कांवड़ शिविर पर पहुंचा। वह हाईवे से गुजर रही कांवड़ देखने लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.