Bagpat News: कांवड़ शिविर का औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण
बागपत, अगस्त 7 -- Bagpat News: बागपत। बागपत में संचालित कांवड़ शिविर का गुरुवार को औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में कांवड़ यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता व रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दवाओं के सुरक्षित भंडारण, उपचार व्यवस्था व स्वच्छता पर ध्यान दिया। औषधि निरीक्षक ने शिविर संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, दवाइयों को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रखने तथा जरूरतमंद कांवड़ियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: बागेश्वर में दस दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.