Bagpat News: कांवड़ यात्रा तक नेहरू रोड पर ठेली खड़ी कराने पर मंथन
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बड़ौत। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी के नेतृत्व मे नगर पालिका परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कावड़ यात्रा के चलते ठेली संचालकों की ठेली नेहरू रोड पर लगाने को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा के चलते शिव भक्तों की सुविधा हेतु मुख्य बाजार से ठेलियां हटवाई जाएगी। तब तक ठेली शहर के नेहरू रोड पर संचालित कराए जाने की बात की गई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नगर पालिका बोर्ड व सभी विक्रेताओं से वार्ता कर किसी अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे इन गरीब विक्रेताओं का रोजगार भी प्रभावित नहीं होगा। यह भी पढ़ें- Banka News: पीपलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.