बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ मार्गों पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारियों को निरीक्षण में गंदगी और जलभराव की समस्या मिल रही है। गुरुवार को सीडीओ ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया, जहां जगह-जगह गंदगी और जलभराव मिला। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा शुरू हो गई और परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर मेला सिर पर है।

समस्याओं का निरीक्षण उसके बावजूद कांवड़ मार्गों की समस्याएं दूर नहीं हो रही है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुरा महादेव गांव में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी मिली और पार्किंग स्थल पर जलभराव मिला है। मवीकलां गांव पहुंचे तो यहां भी जगह-जगह गंदगी मिली। उन्होंने तुरंत डीपीआरओ रमेश चंद गुप्ता को स्थिति से अवगत कराया और नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि पार्किंग ...