बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बड़ौत। कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अस्पतालों में कांवड़ियों के उपचार के लिए अलग वार्ड बनाए जाएंगे और पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें केवल कांवड़ मार्ग पर ही नहीं, बल्कि प्रमुख कांवड़ शिविरों में भी तैनात रहेंगी। यहां कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि इस बार स्वास्थ्य विभाग कांवड़ियों को केवल स्वास्थ्य सेवाएं ही नहीं देगा, बल्कि...