Bagpat News: कांवड़ यात्रा: मेला क्षेत्र और कांवड़ मार्ग पर रहेगी फायर ब्रिगेड की विशेष तैनाती
बागपत, जुलाई 24 -- Bagpat News: बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख शिविरों, मेला परिसर, मंदिरों एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड हर समय तैयार रहे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 11 फायर ब्रिगेड वाहन कांवड़ यात्रा एवं मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगे। वहीं दो फायर बाइक का उपयोग ऐसे स्थानों पर किया जाएगा जहां बड़े वाहनों की पहुंच कठिन है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व अग्निशमन विभाग द्वारा मॉकड्रिल किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में शामली, बागपत और पानीपत में निगरानी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.