Bagpat News: कांवड़ यात्रा: बालैनी में बनेंगे तीन बस अड्डे, 60 बसें दौड़ेंगी
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा को लेकर बालैनी में तीन अस्थायी बस अड्डे बनाए जाएंगे। जिन पर 60 बसें लगाई गई हैं। इन बसों से श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। यह सुविधा 9 से 12 अगस्त तक मिलेगी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के आगमन हेतु उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा बालैनी स्थित श्री कृष्ण महाविद्यालय के पास अस्थाई बस स्टैंड बनाकर 20 बसों को मेरठ के लिए, बालैनी आदर्श ढाबा टोल प्लाजा के पास अस्थाई बस स्टैंड बनाकर 20 बसों को शामली व सहारनपुर के लिए, बुढ़सैनी भट्टे के पास अस्थाई बस स्टैंड से 20 बसों को लोनी गाजियाबाद तक भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु आराम से गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: पुरा महादेव मेला: श्रावणी मेले में खुलेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.