Bagpat News: कांवड़ यात्रा: कांवड़ियों पर बरसेंगे फूल, प्रसाद के रूप में बंटेंगे पौधे
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बागपत। सावन के महीने में प्रशासन ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिरों में कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में पौधे भी वितरित किए जाएंगे। प्रशासन ने पिछले वर्ष कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की थी। इस बार भी पुरामहादेव मंदिर के ऊपर फूलों की बरसात होगी। इसके साथ ही कांवड़ियों के रूट पर आसमान से फूल बरसाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की भी तैयारी की गई है। इसके लिए प्रमुख मंदिरों से श्रद्धालुओं विशेष रूप से कांवड़ियों को पौधे बांटे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग को निर्देशित किया गया है। वन विभाग मंदिरों से संपर्क कर पौधे उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.