Bagpat News: कांवड़ यात्रा: उड़ान भरेगी इकोनॉमी, 150 करोड़ तक पहुंचेगा कारोबार
बागपत, जुलाई 30 -- Bagpat News: बागपत। सावन माह का आगाज होते ही जिलेभर में आस्था, भक्ति, उल्लास और शिवभक्ति का माहौल बनने लगा है। शिवालयों में जल चढ़ाने की तैयारियों के साथ ही सड़कों पर बम-बम भोले और हर-हर महादेव का पावन जयघोष गूंजने लगा है। कांवड़ यात्रा न केवल लाखों श्रद्धालुओं की अटूट धार्मिक श्रद्धा और साधना का प्रतीक है, बल्कि यह जिले की अर्थव्यवस्था को भी हर साल मजबूती प्रदान करती है। कांवड़ यात्रा की अवधि के दौरान जिलेभर में 100 से 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार का अनुमान है। कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है। इस महापर्व के दौरान के बाजारों में खरीदारी के लिए शिवभक्तों की भीड़ रहती है। यात्रा के चलते जिले के शहरी व ग्रामीण बाजारों में छोटे-बड़े हर प्रकार के सामान की खूब खरीदारी हो रही है। कांवड़ियों के विशेष वस्त्र, बोल-बम' छपी टी-शर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.