बागपत, जुलाई 30 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा का आगाज आज यानि गुरुवार से हो रहा है। जिसके चलते पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। उसने कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है, जो गुरुवार की मध्यरात्रि 12 बजे से लागू हो जाएगा। जिसके बाद छोटे-बड़े वाहनों को डायवर्जन के अनुसार गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान लागू हो रहा है। वाहन चालक डायवर्जन प्लान के अनुसार ही गंतव्य की ओर निकले। कहा कि 13 अगस्त की दोपहर तक जिलेभर के प्रमुख मार्गों यह रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। --- यह भी पढ़ें- Bagpat News: कांवड़ यात्रा: हाईवे पर बंद किए गए सभी अवैध कट, पुलिस तैनातयह है डायवर्जन प्लान- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे: दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की ओर जाने वाला यातायात 30 जुलाई की मध्य रात्र...