Bagpat News: कांवड़ मेला: सुरक्षा के रहेंगे चाक-चौबंद इंतजाम, एसपी ने मांगा पुलिस बल
बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत। पुरा महादेव गांव के भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए एसपी सूरज कुमार राय ने उच्चाधिकारियों से पुलिस बल और जरूरी सामान उपलब्ध कराने की मांग की है। एसपी ने बताया कि पुरा महादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक श्रावणी मेले का आयोजन होगा, जिसमें लाखों शिवभक्त और कांवड़िये भगवान आशुतोश का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचेंगे। एसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए चार एएसपी, 13 सीओ और 57 इंस्पेक्टरों की डिमांड भेजी गई है। इंस्पेक्टरों में 49 पुरुष और 8 महिला इंस्पेक्टर शामिल है। इसके अलावा 168 पुरूष और 50 महिला दरोगा, 375 पुरूष और 54 महिला मुख्य आरक्षी, 219 पुरूष और 115 महिला आरक्षित मांगे गए है। वहीं, अभिसूचना के लिए एक इंस्पेक्टर, 17 मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.